हजारों लोगों के सामने क्यों छलकीं दबंग खान की आंखें! स्टेज से उतर लगा लिया किसी को गले


सलमान खान बॉलीवुड के दबंग खान है जिनका अंदाज, जिनके तेवर देख अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. लेकिन इस बार बजरंगी भाईजान की आंखें नम हो गई हैं वो भी हजारों लोगों के सामने. क्यों चलिए बताते हैं आपको.

सलमान खान (Salman Khan) को इंडस्ट्री 30 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है. इन 30 सालों में सलमान ने अच्छा बुरा हर तरह का वक्त देखा. लेकिन पब्लिक प्लेटफॉर्म पर सलमान की आंखें कभी नहीं छलकी. फिर इस बार आईफा (IIFa 2022) में ऐसा क्या हुआ कि सलमान की ना सिर्फ आंखें डबडबा गईं बल्कि उन्होंने किसी खास शख्स को भरी महफिल में गले भी लगा लिया.


आईफा 2022 में भावुक हुए सलमान

सलमान खान इस बार आईफा 2022 को होस्ट करते नजर आने वाले हैं. 2 हफ्ते पहले ही ये समारोह अबू धाबी में हुआ था और जल्द ही इसका टेलीकास्ट भी होने जा रहा है. फिलहाल खास वीडियो क्लिप से इस शानदार इवेंट की झलक दिखाई जा रही है. आईफा के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की गई है जिसमें सलमान खान काफी भावुक होते दिख रहे हैं. दरअसल, इस वीडियो में रितेश देशमुख सलमान से पूछते हैं कि आपकी जिंदगी का एक यादगार लम्हा कौन है. इस पर सलमान एक वाक्ये का जिक्र करते हैं उस दौर की बात बताते हैं जब उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे वो ब्रांडेड शर्ट तक नहीं खरीद सकते थे. उस वक्त सुनील शेट्टी की अपनी ब्रांडेड दुकान थी जब वो इस दुकान में पहुंचे तो उन्हें कुछ कपड़े पसंद आए लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे तब सुनील शेट्टी ने सलमान को पसंदीदा कपड़े फ्री में ही दे दिए थे. जैसे ही सलमान ने ये बात बताई उनकी आंखें डबडबा गई वो पहली कतार में बैठे सुनील शेट्टी के बेटे के पास पहुंचे और उन्हें गले लगा लिया.

बाहर से सख्त, अंदर से नरम हैं सलमान

इवेंट में इस बात को सुनने से पता चलता है कि सलमान बाहर से भले ही सख्त दिखते हों लेकिन अंदर से उतने नरम दिल हैं. वो अपनी मदद करने वालों को कभी भूलते नहीं और जरूरतमंद के साथ हमेशा खड़े दिखते हैं.

Alpha Max Male Enhancement

Primal Beast Male Enhancement Gummies Surveys (Be careful!!) Free Preliminary 'Nutra Shelter Base Monster! In addition to Chewy candie...